back to top

राजनांदगांव : नगर निगम सभागृह में जन चौपाल, आज 4 आवेदन प्राप्त, 1 का हुआ त्वरित निराकरण…

राजनंादगांव 2 अगस्त। नागरिकों की समस्या के निराकरण के लिये जिलाधीश श्री डी.सिंह ने सभी विभागों मंे प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल का आयोजन करने निर्देश दिये थे। निर्देश के अनुक्रम में आज दोपहर 1ः30 बजे नगर निगम सभागृह में जन चौपाल आयोजित किया गया। जहॉ निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में नागरिकों की समस्या से अवगत हुये।

Advertisements

जन चौपाल में आज 4 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें 1 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकोें को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश श्री डी.सिंह के निर्देश पर आज नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक जन चौपाल लगाया गया।

जिसमें 4 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें राशन कार्ड में नाम जोडने व काटने संबंधी चारो आवेदन में एक का त्वरित निराकरण किया गया, शेष तीन आवेदन का भी अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा। उन्होंने कहा कि जन चौपाल का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों की समस्या का निराकरण करना है।

चौपाल में आये आवेदनोें का उचित समाधान किया जायेगा ताकि उन्हें शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने जन चौपाल में उपस्थित अधिकारियांे से कहा कि अपने अपने विभाग से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करे एवं संबंधित को अवगत कराये। जन चौपाल में उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page