back to top

राजनांदगांव : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में इलाज के लिए भर्ती हुए विचाराधीन बंदी की हुई मौत….

राजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई है । उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है । लड़की से रेप के मामले में उसे जेल में बंद किया गया था अब उसकी जान चली गई।

Advertisements

मोहित पटेल को 4 महीने पहले चिखली पुलिस ने लड़की से रेप के मामले में गिरफ्तार किया था जिसके बाद से उसका मामला कोर्ट में चल रहा है उसे जिला जेल में बंद किया गया था इस बीच 29 जुलाई को उसकी तबीयत बिगड़ी थी जिस पर उसे शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में भर्ती कराया गया था।

यहां पिछले 3 दिनों से उसका उपचार चल रहा था इस दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई उसकी मौत के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे थे यहां पहुंचने के बाद परिजनों ने नाराजगी जताई है परिजनों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही और डॉक्टर की लापरवाही के चलते मोहित की मौत हुई है।

इधर अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि उसकी मौत किस कारण से हुई है जेल अधीक्षक एसएल नेताम का कहना है कि मोहित ने पेट दर्द होने की शिकायत की थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था पहले भी उसे अस्पताल में दिखा चुके थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page