back to top

राजनांदगांव : नीरज पेरेंट्स प्राइड स्कूल की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में टिया रजक का शानदार प्रदर्शन…

मैंगो ड्रेस में मंच पर उतरी टिया, पुरस्कृत होकर बनी सबकी चहेती

Advertisements

राजनांदगांव। नीरज पेरेंट्स प्राइड स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रजक परिवार की बिटिया टिया रजक ने अपने मनमोहक प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। टिया ने इस प्रतियोगिता में मैंगो ड्रेस पहनकर आकर्षक प्रस्तुति दी।

उनकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास को देखकर निर्णायक मंडल ने टिया को पुरस्कार से सम्मानित किया। टिया की सफलता पर परिजनों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन और समाज में भी हर्ष का वातावरण है। टिया नर्सरी कक्षा की छात्रा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page