back to top

राजनांदगांव : पंडित शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान सुरगी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…

राजनांदगांव 21 जून 2023। पंडित शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान सुरगी राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अधिष्ठाता डॉ जयालक्ष्मी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने योगाभ्यास के महत्व एवं उनके फायदे के बारे में बताया। इसके बाद योगाभ्यास में शामिल हुईं।

Advertisements

योग दिवस के इस कार्यक्रम में ग्राम सुरगी के आयुष एवं वेल्थ एंड हेल्थ सेंटर के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. डीके दिवाकर एवं योग प्रशिक्षक श्री भोजराज यादव के साथ ही उनकी सहायिका एवं सहायक प्रशिक्षक के सफल प्रशिक्षण से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी डॉ. दिवेदी प्रसाद चौधरी एवं एनसीसी अधिकारी डॉ. डी निषाद की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

प्राध्यापक डॉ विनम्रता जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं एनएसएस के स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स एवं सभी छात्र-छात्राओं का योगाभ्यास में सफल प्रदर्शन रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page