back to top

राजनांदगांव : कलेक्टर ने राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम प्रचार-प्रसार रथ को दिखाई हरी झंडी…

राजनांदगांव 21 जून 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रचार-प्रसार के लिए शहर में मुनादी कराने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला स्वास्थ्य समिति राजनांदगांव द्वारा इस रथ के माध्यम से मलेरिया, डेंगू, फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के लिए रोगों से रोकथाम एवं बचाव के उपाय की जानकारी दी जाएगी।

यह रथ शहर में लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कर डेंगू के लक्षण एवं बचाव की जानकारी देगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके बसोड़, डॉ. बीएल तुलावी, डीपीएम भूमिका वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page