back to top

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सांसद पांडे आज राजनांदगांव जिले के विभिन्न रक्तदान शिविर में…

राजनांदगांव – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय आज जिले के विभिन्न रक्तदान शिविर कार्यक्रम सहित दिव्यांगजन सीआरसी सेंटर राजनांदगांव में उपस्थित रहेंगे. सांसद कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9:30 बजे सीआरसी सेंटर में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार जी के साथ वर्चुअल मीटिंग में उपस्थित रहेंगे जहां वे दिव्यांगों को सामग्री वितरण भी करेंगे.

तदुपरांत 11:30 अंबागढ़ चौकी के शिवनाथ हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर के उपरांत 12:15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव व 1:15 बजे डॉक्टर रमन सिंह के विधायक कार्यालय उपरांत 2:15 बजे रामाधीन मार्ग के तेरापंथ भवन में रक्तदान शिविर कार्यक्रम के उपरांत 04 बजे कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे.

Advertisements

You cannot copy content of this page