back to top

राजनांदगांव : प्रेम विवाह करने वाली महिला की संदिग्ध मौत…

राजनांदगांव – छह वर्ष पूर्व अपने प्रेमी के साथ प्रेम विवाह करने वाली नव-विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि प्रताड़ना से तंग आकर उसने अपनी जान दे दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज हेतु रायपुर में भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया ।

Advertisements

तुमडीबोर्ड थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आरगांव में 14 अप्रैल की सुबह नवविवाहिता प्रभा साहू (24) पति संदीप साहू आग से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। वह कैसे झुलसी ? खुद शरीर में आग लगायी या किसी ने उसे जलाकर मारने का प्रयास किया ? यह अभी जांच का विषय है।

घायल अवस्था में उसे इलाज हेतु डी के बर्न सेंटर रायपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पता चला है कि मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हए तुमड़ीबोड़ थाने में शिकायत की है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी मर्ग डायरी थाने तक नहीं पहुंची है।

सूत्र बताते हैं कि मृतका प्रभा साहू ने 2018 में आरगांव निवासी संदीप साहू से प्रेम विवाह किया था। मृतका का एक 5 वर्षीय दिव्यांग बेटा भी है नव विवाहिता के झुलसने से मौत ने आरगांव में हड़कंप मचा दिया है। ग्रामवासियों को घटनाक्रम संदेह के दायरे में नजर आ रहा है पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page