back to top

राजनांदगांव : बजरंगपुर नवागांव पुल के नीचे नाले में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस…

राजनांदगांव बजरंगपुर नवागांव, चिखली। ग्राम बजरंगपुर नवागांव के पुल के नीचे स्थित नाले में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गायत्री यादव (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता थी।

Advertisements

सूचना मिलते ही चिखली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गायत्री यादव के लापता होने की जानकारी पहले ही परिजनों द्वारा दी गई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शव बरामद होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। यह आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

चिखली पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page