back to top

राजनांदगांव : मकान निर्माण की बात को लेकर लोहे के फावड़े से प्राणघात हमला करने वाले दो युवक पुलिस के गिरफ्त में…

राजनांदगांव – मकान निर्माण की बात को लेकर लोहे के फावड़े से प्राणघात हमला करने वाले दो युवक डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपीगण राजयादव पिता स्व सुखनंदन यादव उम्र 21 साल निवासी खूटापारा डोंगरगढ़, राहुल यादव पिता सुभाष यादव उम्र 19 साल निवासी खूटापारा डोंगरगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थिया श्रीमति संगीता यादव पति मुकेश यादव उम्र 29 साल निवासी खुटापारा डोंगरगढ का दिनांक 11/03/2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि, सुरेश यादव पिता बलीराम यादव खूटापारा डोंगरगढ में अपने हिस्से के मकान पर निवासरत है। खूटापारा स्थित उक्त जमीन के आसपास आरोपी राज यादव एंव राहुल यादव के द्वारा मकान निर्माण कार्य किये जा रहे थे।

सुरेश यादव एंव आरोपीगण के मध्य लंबे समय से मकान निर्माण की बात को लेकर हमेशा वाद विवाद होते रहते थे। मकान निर्माण की बात को लेकर दिनांक 11/03/2022 को पुनः वाद विवाद हो रहे थे। तभी आरोपी
राजयादव,राहुल यादव के द्वारा काफी उत्तेजीत होकर सामने पडे फावड़े एंव डंडा से सुरेश यादव के सिर,मुंह,हाथ पैर में प्राणघात हमला किये है, जिसे तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ में भर्ती किये है।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 169/2022 धारा 307,294,34 भादवि पंजीबध्द किया गया है। जिले के पुलिस कप्तान संतोष सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढई एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल को घटना की विस्तृत जानकारी दी जाकर वरिष्ठ अधिकारियो के मार्ग दर्शन पर निरीक्षक शिव चन्द्रा थाना प्रभारी डोंगरगढ के द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल आरोपी 1-राजयादव पिता स्व सुखनंदन यादव, 2-राहुल यादव पिता सुभाष यादव उम्र 19 साल निवासी खूटापारा डोंगरगढ़ को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, आरोपीगण द्वारा अपराध करना कबूल करते हुये घटना में प्रयुक्त लोहे का फौडा एंव लकडी के डंडा को जप्त कराया गया है।आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त आरोपियो की पता साजी एंव गिरफ्तारी कार्यवाही में सउनि तुलाराम बांक, प्र.आर. 501 अजीत टोप्पो, प्र.आर. 384 ऐशू बनवाली, प्र0आर0 214 महादेव साहू, आर. 965 वीर बहादुर, आर. 946मिथलेश साहू, आर. 985 चन्द्रप्रताप, आर0 355 शिशुपाल साहू की भूमिका सराहनीय रहा है।
सूचनार्थ समस्त प्रेसवार्ता।

Advertisements

You cannot copy content of this page