back to top

राजनांदगांव : सट्टा पट्टी लिखते एक सटोरिया पकड़ाया, थाना साल्हेवारा पुलिस की कार्यवाही, पान ठेला के आड़ में सट्टा लिख रहा था आरोपी…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयप्रकाश बढ़ई व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गण्डई प्रशांत खाण्डे के निर्देश पर थाना साल्हेवारा पुलिस द्वारा अवैध जुआ सट्टा का कारोबार करने वाले के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है।

Advertisements

इसी क्रम मे थाना प्रभारी साल्हेवारा निरीक्षक विकास बघेल के नेतृत्व मे दिनांक 12.03.2022 को ग्राम साल्हेवारा मे बृज फ्यूल पेट्रोल पंप के बाजू मे स्थित रामप्रसाद पान ठेला में रेड कर रामप्रसाद पान ठेला के पास अंको पर रूपयों पैसो का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहे एक आरोपी शेख असलम उर्फ विक्की पिता शेख गफ्फार खान उम्र 36 साल साकिन बाजारपारा वार्ड नं0 14 थाना साल्हेवारा जिला राजनांदगांव को रंगे हाथ पकडे गये सटोरिया के कब्जे से सट्टा पट्टी, न्यूज पेपर का तुलडा जिसमे रूपये पैसे के सामने खेलने वाले का नाम लिखा है, एक नग काली स्याही वाला डाॅट पेन, नगदी रकम 2130/- रूपये एवं एक नग विवो कंपनी का मोबाईल कीमति 7000/-रूपये कुल जुमला रकम 9130/-रूपये जप्त कर अप0 क्र0 19/2022 धारा 4 (क) जुआ एक्ट तहत कार्यवाही की गई है। कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल, सउनि0 अरविन्द यादव, आर0 634 भुनेश्वर जायसी, 1497 कृष्णा कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page