back to top

राजनांदगांव: मनगटा रिसॉर्ट और ढाबों में सोमनी पुलिस की छापेमारी, शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई…

राजनांदगांव। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोमनी पुलिस ने मनगटा क्षेत्र स्थित रिसॉर्ट और ढाबों में औचक छापेमारी कर सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वालों एवं सुविधा उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में की गई।पुलिस टीम ने 10 मई 2026 की रात ग्राम झूराडबरी स्थित मेपल रिसॉर्ट के पास छापेमारी की।

इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते हुए अभिषेक पाण्डे निवासी रूआबांधा सेक्टर भिलाई, अंकुश कुमार निवासी डोंगरगढ़ सहित चार युवतियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की गई। वहीं विवाद और हंगामा कर रहे अभिषेक पाण्डे को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।इसी क्रम में ग्राम देवादा स्थित “वीरजी द ढाबा” के संचालक दलप्रीत सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार ढाबा संचालक द्वारा शराब सेवन करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी।

इस पर आबकारी एक्ट की धारा 36(सी) के तहत मामला दर्ज कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को भी न्यायालय में पेश किया गया।इसके अलावा कार्रवाई के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए मोटरसाइकिल चालक गुलाब चंद्राकर निवासी ग्राम गोडेला, जिला बालोद के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, हुड़दंग और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page