back to top

राजनांदगांव: आयुक्त शिविर स्थल का जायजा लेकर व्यवस्था देख आवेदको को सहयोग करने दिये निर्देश…

*सुुशासन तिहार-2026, गौरी नगर शिविर में 132 आवेदन प्राप्त*

Advertisements

*महापौर शिविर स्थल में जाकर नागरिको से रूबरू हो सुशासन तिहार का लाभ लेने की अपील*

*13 मई को वार्ड नं. 16,17,18, 19 व 23 के लिए ठा.प्यारेलाल स्कूल र्में िशविर*

राजनांदगांव 11 मई। शासन के निर्देशानुसार नागरिको की समस्याओं का समाधान करने एवं उन्हें शासन की योजना का लाभ देने आयोजित सुशासन तिहार 2026 के लिए वार्डो में आयोजित समाधान शिविर के तहत आज 3 वार्ड क्रमशः वार्ड नं. 11,12 व 13 के लिये गौरी नगर स्कूल मैदान में शिविर आयोजित किया गया, शिविर में 132 आवेदन प्राप्त हुए।

जिसमें मांग के 115 शिकायत के 17 आवेदन प्राप्त हुए। आज के शिविर में महापौर श्री मधुसूदन यादव पहुॅच वार्डवासियों से रूबरू हुये और उनके आवेदनो व मांग पर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। वही निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा शिविर का जायजा लेकर कर्मचारियों से चर्चा कर आवेदको को पोर्टर में ऑनलाईन अपलोड करने के निर्देश दिये। शिविर का शुभारंभ महापोैर ने छत्तीसगढ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन कर किया। शिविर में महापौर सहित वरिष्ठ पार्षद श्री हफीज खान व श्री शिव वर्मा, पार्षद श्री मनोहर यादव ने लाभार्थियो को वितरण की कडी में पी.एम.स्वनिधि योजना के लाभार्थी पुष्पा यादव को सिलाई व्यवसाय के लिए बैक आफ बड़ौदा का चेक के माध्यम से 15 हजार रूपये का प्रथम किश्त दिया गया।

महापौर श्री यादव ने नागरिको ंसे कहा कि सरकार की मंशा नागरिको के बीच जाकर उनकी समस्या से अवगत होकर उसका समाधान करना तथा शासन की योजना का लाभ देना है। शिविर में छोटी छोटी समस्या जैसे श्रम कार्ड, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, निराश्रित पेंशन जैसे प्रकरणो का शीघ्र निराकरण करना है तथा बड़ी समस्या जैसे रोड, नाली निर्माण, विद्युत खम्भा जैसे समस्या का प्राथमिकता तय कर प्रक्रिया पश्चात निराकरण करना है। उन्हांेने कहा कि सभी विभाग के कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ आवेदन ले रहे है, और उसे अपलोड कर विभाग वार निराकरण किया जायेगा। आज के शिविर में कुछ मांगे आई है, जिसमें गौरी नगर में स्कूल मरम्मत, डामरीकरण, हाई मास्क लगाने तथा वार्ड नं. 12 मे पाईप लाईन विस्तार के अलावा वार्ड नं. 11 मंे दुर्गा मंच जीर्णोद्धार जिसका अतिशीघ्र निराकरण किया जायेगा।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने शिविर का जायजा लेकर शिविर मे लगे कर्मचारियों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेकर कहा कि आवेदकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, उनका आवेदन लेकर उसकी जॉच करे, आवेदको का मोबाईल नम्बर आवेदन में स्पष्ट उल्लेख करावे। उन्होंने कहा कि आनलाईन आवेदन भी लिया जा रहा है, इस संबंध में भी अवगत करावे, जिनके द्वारा समाधान पेटी में आवेदन डाला जा रहा है, उसका शिविर उपरांत विषयवार सूचीबद्ध कर कार्यालय में जमा करे। इसके अलावा सभी विभाग आवेदनों को ऑनलाईन प्रविष्टि कर उसका ऑनलाईन निराकरण करना है, जिससे आवेदक पोर्टर में अपने आवेदन की स्थिति देख सके। गौरी नगर के वरिष्ठ पार्षद श्री हफीज खान ने कहा कि आज के शिविर में वार्ड के विभिन्न समस्या जैसे डामरीकरण, तालाब सौदर्यीकरण, नजूल पट्टा दिलाने, स्कूल मरम्मत, मैदान में हाईमास्क लगाने, स्वागत द्वार संबंधी आवेदन महापौर एवं आयुक्त को दिया गया है।

उन्होंने कहा कि महापौर श्री यादव जी ने हॉईमास्क, डामरीकरण,विद्युत पोल हटाने, स्कूल मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है, जिसका हम स्वागत करते है, वार्ड की समस्या का समाधान होनी चाहिए। वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा ने शिविर में शासन की योजना का जानकारी देते हुए योजना का लाभ लेने एवं अपनी मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन करने की अपील किए। दिनांक 13 मई बुधवार को वार्ड नं. 16, 17, 18, 19 व 23 के लिए ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page