back to top

राजनांदगांव : महापौर एवं आयुक्त को स्व सहायता समूह की दीदीयों ने किया झंडा वितरण…

राजनांदगांव 10 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर झंडा हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत हर घर झंडा फैहराने नगर निगम राजनांदगांव सीमा मंे संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों द्वारा झंडा का निर्माण किया गया है। झंडा विक्रय हेतु नगर निगम परिसर में स्टाल लगाया गया है, जिसका आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने झंडा क्रय कर शुभारंभ किया। स्व सहायता समूह की दीदीयोें द्वारा 20 रूपये प्रति नग की दर से झंडा विक्रय किया जा रहा है।

Advertisements


इस अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि आजादी के 75वीं साल पूर्ण होने पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें 11 अगस्त से 17 अगस्त तक “हर घर झंडा” “हर घर तिरंगा “अभियान के अंतर्गत झंडा फहराया जाना है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के वीर जवानों ने अपनी प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया है।

जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में चैन की सास ले रहे है, आज उसकी आजादी के 75 साल पूरे हो रहे है, जिसे हमें यादगार बनाना है और यादगार बनाने नगर के हर घर मेें तिरंगा फहराना है, हम सब नागरिकों को इस अभियान से जुडकर अपने घर, प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराना है। उन्होंने 11 अगस्त से 17 अगस्त के बीच नागरिकों से तिरंगा फहराकर आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।


आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर झंडा फहराने लोगो को जागरूक करने महिला स्व सहायता समूह के द्वारा झंडा का निर्माण किया गया है, झंडा का नगर निगम परिसर में स्टाल के माध्यम से महिला समूह की दीदीयों द्वारा 20 रूपये में विक्रय किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज महापौर महोदया द्वारा झंडा क्रय कर किया गया।

उन्होंने कहा कि गत दिनों महिला स्व सहायता समूह द्वारा रैली के माध्यम से देश प्रेम की भावना जगाने हर घर झंडा लगाने प्रेरित किया गया और झंडा निर्माण कर आज से निगम मे विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों सहित लोगों से झंडा क्रय कर अपने घरों में झंडा फहराकर आजादी का अमृत महोत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page