back to top

राजनांदगांव में अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 20 पौवा देशी शराब जब्त…

राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 पौवा देशी शोले मसाला शराब (3.600 बल्क लीटर) जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 हजार रुपये बताई गई है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरों के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने अटल आवास, लखोली में घेराबंदी कर शिवा सिन्हा (25 वर्ष), निवासी संतोषी नगर, अटल आवास लखोली को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 पौवा देशी शोले मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट, धमकी और आबकारी एक्ट के मामलों सहित दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page