राजनांदगांव: राजस्थान के अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का राजनांदगांव पुलिस ने किया पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। शहर में लगातार हो रही दुकानों में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए राजनांदगांव पुलिस ने राजस्थान के एक अंतरराज्यीय शातिर चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी को राजस्थान के बांसवाड़ा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर राजनांदगांव लाया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के विभिन्न इलाकों में बीते दिनों दुकानों की छत के रास्ते अंदर घुसकर नगदी और कीमती सामान चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आई थीं।

मामले में थाना कोतवाली में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।चार बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासाजांच में जिन मामलों का खुलासा हुआ उनमें महावीर चौक स्थित नंदलाल हार्डवेयर से 60 हजार रुपए नगद चोरी, मानव मंदिर चौक स्थित गणेश मेडिकल स्टोर से 7 लाख रुपए नगद चोरी, नरेश वॉच दुकान से ढाई लाख रुपए और महंगी घड़ियों की चोरी तथा हमालपारा स्थित संगम साड़ी दुकान से 4 लाख रुपए की चोरी शामिल है।मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरों और सीएसपी वैशाली जैन के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, टावर डंप और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।राजस्थान के बांसवाड़ा से आरोपी गिरफ्तारजांच में राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के एक सक्रिय चोरी गिरोह की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। इस दौरान मुख्य आरोपी दिनेश चरपोटा (36 वर्ष), निवासी गणेशीलाल का पाड़ला, थाना भुंगड़ा, जिला बांसवाड़ा को केंद्रीय जेल बांसवाड़ा से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर राजनांदगांव लाया गया।फरार आरोपियों की तलाश जारीपुलिस के अनुसार हरिश उर्फ हरिया चरपोटा, परमेश उर्फ फन्टु चरपोटा और सुनील चरपोटा अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।