back to top

राजनांदगांव: राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका कनिष्का पटेल को मिलेगा ‘हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड–2026’…

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले के अंतर्गत ग्राम पेंडरवानी निवासी समाजसेवी कनिष्का पटेल पिता – प्रकाश पटेल, माता – हेमलता पटेल को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड–2026’ से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उनका नाम हिंदुस्तान यूथ आइकॉन बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाएगा।

कनिष्का पटेल शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय, डोंगरगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की सक्रिय स्वयंसेविका हैं। इसके अतिरिक्त वे जिले की सामाजिक संस्था रीड यूथ सोसायटी से जुड़कर विभिन्न जनहित एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं।

यह सम्मान समारोह 28 जुलाई 2026 को मां शाकंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

पिछले पाँच–छह वर्षों के दौरान कनिष्का पटेल ने महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा जागरूकता, पौधारोपण, शिक्षा, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत शिविर, पोषण जागरूकता सहित अनेक सामाजिक एवं जनकल्याणकारी अभियानों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनके निरंतर सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

इस उपलब्धि से उनके परिवार, महाविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रीड यूथ सोसायटी तथा पूरे राजनांदगांव जिले में हर्ष का वातावरण है।

Advertisements

You cannot copy content of this page