back to top

राजनांदगांव : लेबर कालोनी व तुलसीपुर क्षेत्र में निगम आयुक्त ने प्रातः सफाई व निर्माण कार्य का लिया जायजा…

राजनांदगांव 16 अपै्रल। निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता प्रतिदिन प्रातः साफ सफाई एवं निर्माण कार्यो का वार्डो मे निरीक्षण कर निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने तथा सफाई व्यवस्था में गुणात्मक सुुधार के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे है। निरीक्षण की कडी में उनके द्वारा आज वार्ड नं. 16 लेबर कालोनी एवं वार्ड नं. 17 तुलसीपुर क्षेत्र में सफाई एवं निर्माण का जायजा लेकर मतदान केन्द्र दुरूस्त करने के निर्देश दिये।

Advertisements


आयुक्त श्री गुप्ता लेबर कालोनी तथा तुलसीपुर क्षेत्र के सॉई गली, कलेक्ट्रेड के पीछे, सिविल लाईन में सफाई व्यवस्था का जायजा लिये, उन्हांेने हाजरी रजिस्टर की जॉच कर अनुपस्थित कर्मचारी के संबंध में जानकारी ली तथा पंजी में उपस्थिति दर्ज कर्मचारी स्थल में नहीं पाये गये, जिसपर नराजगी व्यक्त करते हुये वार्ड के सफाई दरोगा श्री सुनील घनश्याम व वार्ड प्रभारी श्री विजेन्द्र मानिकपुरी को नोटिस जारी करने वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा से कहा। उन्होनें कहा कि प्रतिदिन सफाई की मानिटरिंग करे और निर्धारित समय तक सफाई करावे, अपालन पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करे।

उन्होंने डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वालों से कचरा संग्रहण की जानकारी लेकर घर से ही गिला सूखा कचरा अलग अलग देने तथा यूजर चार्ज देने समझाईस देने के निर्देश दिये।
आयुक्त श्री गुप्ता लेबर कालोनी तुलसीपुर क्षेत्र में निर्माण कार्यो के निरीक्षण के दौरान लेबर कालोनी में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन तथा ठा.प्यारेलाल स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य मंे तेजी लाकर जल्द पूर्ण करने कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके को निर्देशित किये।

उन्होंने ठा.प्यारेलाल सिंह स्कूल में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर जानकारी लिये, श्री रामटेके ने जनकारी दी कि इस स्कूल में 7 मतदान केन्द्र है, जिसके लिये लिखाई कार्य पूर्ण हो चुका है। आयुक्त ने कहा कि मतदान केन्द्रों में बिजली पानी शौचालय आदि आवश्यक व्यवस्था दुरूस्त करे, सभी मतदान केन्द्रों में कोई कमी न हो इसका संबधित अधिकारी ध्यान रखे।


निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, उप अभियंता श्री दीपक महला व श्री अनुप पाण्डे, जिला समन्वयक एसबीएम श्री देवेश साहू व श्री कीर्तन साहू, मिशन क्लीन सिटी सहायक प्रभारी श्री पवन कुर्रे, सह उद्यान प्रभारी श्री दिलीप गिरी व प्र.पटवारी श्री मिलिन्द रेड्डी स्वास्थ्य अमला उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page