back to top

राजनांदगांव : शहर के सामाजिक संस्थाओं द्वारा शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि देने प्रदर्शनी…

राजनांदगांव शहीद दिवस के उपलक्ष में जयस्तंभ चौक पर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहर के सामाजिक संस्था द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।संस्था के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया ।वहां से गुजरने वाले आम नागरिकों ने भी शहीदों को नमन किया शहीद दिवस पर संस्था द्वारा पांच दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है।


संस्था के शशिकांत जंघेल ने बताया कि अमर शहीदों को स्मरण करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है इसके द्वारा देश के स्वतंत्रता आंदोलन में शहीदों के योगदान को याद कर रहे हैं उनके जीवन से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी । रविवार को कार्यक्रम के आखिरी दिन छत्तीसगढ़ के शहीदों की फोटो की प्रदर्शनी लगाई जाएगी इस प्रदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों को देश के समृद्ध इतिहास और संस्कृति से जोड़ा जाएगा ।लोगों में जागरूकता पैदा करना है।