back to top

VISION TIMES : खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पीएल पुनिया ,सीएम बघेल सहित 27 स्टार प्रचारकों की सूची किया जारी…

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब फोकस प्रचार पर आ गया है। कांग्रेस और भाजपा ने उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपनी टीम बना ली है ।


कांग्रेस ने भी खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है । इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मोहन मरकाम ,ताम्रध्वज साहू, टी एस सिंह देव ,रविंद्र चौबे ,कवासी लखमा, प्रेमसाय टेकाम, शिव कुमार डहरिया ,गुरु रूद्र कुमार, अनिला भेड़िया, ज्योत्सना महंत, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, दलेश्वर साहू ,इंद्रशाह मंडावी, भुनेश्वर बघेल ,कुंवर निषाद, शकुंतला साहू, फूलोंदेवी नेताम, जयसिंह अग्रवाल, उमेश पटेल सहित अन्य नेता शामिल है।

Advertisements

You cannot copy content of this page