back to top

राजनांदगांव: शाहिद भाई की अगुवाई में चंद्रमौलेश्वर पालकी शोभायात्रा का भव्य स्वागत, भक्तों में दिखा अपार उत्साह…

राजनांदगांव, 28 जुलाई 2025। सावन मास की पुण्य बेला में भगवान महाकाल चंद्रमौलेश्वर की पालकी शोभायात्रा का राजनांदगांव शहर के पटरी पार क्षेत्र में पारंपरिक एवं श्रद्धामय वातावरण में भव्य आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा उज्जैन की तर्ज पर आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य है कि महाकाल स्वयं नगर भ्रमण कर प्रजा का हालचाल जानें और अपने भक्तों को साक्षात दर्शन दें।

Advertisements

इस शोभायात्रा के सूत्रधार पवन डागा एवं राजू डागा के मार्गदर्शन में सजी इस दिव्य पालकी यात्रा का भव्य स्वागत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शाहिद भाई की अगुवाई में किया गया। शोभायात्रा में शामिल समस्त भक्तजनों को शीतल पेय का वितरण कर सेवा भाव के साथ स्वागत किया गया। साथ ही भगवान चंद्रमौलेश्वर की पालकी का विधिवत अभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग पर “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस भक्ति यात्रा में शामिल हुए और भगवान के दर्शन कर खुद को धन्य महसूस किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे, समाजसेवी भावेश अग्रवाल, चंद्रशेखर वैष्णव, श्री हरिहारनो सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजजन एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

यह आयोजन राजनांदगांव शहर की धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सेवा भावना का प्रतीक बन गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page