back to top

राजनांदगांव : शोभा यात्रा ड्यूटी में पुलिस की रेड, 200 पौव्वा अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार…

राजनांदगांव में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। परशुराम जयंती शोभा यात्रा के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां 19 अप्रैल को शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मठपारा तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी मुकेश ठाकुर (20 वर्ष), निवासी मठपारा वार्ड नंबर 28 को हिरासत में लिया।

Advertisements

तलाशी के दौरान उसके पास से दो बोरियों में रखे 200 नग पौव्वा “स्पेशल गोवा” व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद किए गए। कुल 36 बल्क लीटर शराब, जिसकी कीमत लगभग 24 हजार रुपये आंकी गई है, पुलिस ने जब्त की।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के पास शराब रखने या बेचने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page