back to top

राजनांदगांव : सटोरियों पर पुलिस की लगातार कार्यवाही से हड़कंप, सटोरिये के कब्जे से 810 रुपये एवं सट्टा पट्टी एवं डाट पेन जप्त…

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक संजय महोदवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश सिन्हा के निर्देशन में क्षेत्र मे सटटा खिलाने वालो के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 12.03.22 को मुखबीर की सूचना पर निरीक्षक थाना प्रभारी थाना खैरागढ़ निलेश पाण्डेय के नेतृृत्व मेे टीम बनाकर, आरोपी उचित यादव पिता पंचराम यादव उम्र 42 साल साकिन बाजार अतरिया खैरागढ़ जिला राजनांदगांव जो कि अवंती चौक बाजार अतरिया मे अंको के सामने रुपये पैसो का दाव सटटा पटटी लिख रहे थे ।

Advertisements

जिनको मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी कब्जे से 810 रुपये एवं कुल सटटा पटटी व 02 नग डांट पेन बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 158/22 धारा 4 क जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी के विरूद्व पृथक से 151 जा0फौ0 के तहत इस्तगाशा तैयार कर एसडीएम महोदय खैरागढ के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यवाही मे थाना खैरागढ़ मे सउनि मयाराम नेताम,प्रआर 793 तेजान धु्रव, आरक्षक 660 डुलेश्वर साहू, आरक्षक 1408 संजय कौशिक की अहम भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page