back to top

राजनांदगांव : सलटिकरी में कांग्रेस समर्थित चमेली लोकेश साहू सरपंच बनी…


राजनांदगांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत ग्राम पंचायत सलटिकरी विकासखंड डोगरगढ़ से सरपंच पद में कांग्रेस समर्थित श्रीमती चमेली लोकेश साहू पहली बार सरपंच पद पर विजयी हुई। सरपंच पद हेतु सात उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें श्रीमती चमेली लोकेश साहू 156 मत प्राप्त कर सरपंच चुनी गई।

Advertisements


विजय श्री हासिल होने के पश्चात बीते दिन आभार रैली निकाली गई है डीजे की धुन पर समर्थकों ने खूब थिरके, इस दौरान ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच चमेली लोकेश साहू का अबीर गुलाल व पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया।चमेली लोकेश साहू ने अपनी जीत का श्रेय गांव की जनता को देते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने गांव की सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही।

Advertisements

You cannot copy content of this page