back to top

राजनांदगांव: सिंधु खेल महोत्सव के तहत 14 मई से शुरू होगी क्रिकेट लीग, खेल प्रेमियों को आमंत्रण, खेल महोत्सव को लेकर उत्साह…

राजनांदगांव। पूज्य सिंधी पंचायत, हेमू कालाणी नगर राजनांदगांव द्वारा आयोजित पीएसपी सिंधु खेल महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ आज रात्रि 7 बजे से रॉयल किड्स स्कूल परिसर में किया जाएगा।

14 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।आयोजन समिति द्वारा सभी बच्चे, युवा, महिलाएं, पुरुष एवं बुजुर्गों से परिवार सहित उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है। इस खेल महोत्सव का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ समाज में खेल भावना और एकता को बढ़ावा देना है।

जनसंपर्क प्रभारी अमर लालवानी ने कहा कि सिंधु खेल महोत्सव केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि समाज को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास है। सभी खेल प्रेमियों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं।वहीं जनसंपर्क प्रभारी अरुण डुलानी ने कहा कि इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी देखने को मिलेगी। खेल के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का यह एक सराहनीय प्रयास है।आयोजकों ने लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page