राजनांदगांव: सुुशासन तिहार – 2026 कमला कालेज मंे आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त 96 आवेदन में…

मांग के 74 तथा शिकायत संबंधी 22 आवेदन प्राप्त

दो व्यक्ति का बना ड्राईविंग लायसंेस

शिविर मेे आयुक्त ने दिलाई नशा मुक्ति एवं स्वच्छता अपनाने शपथ

20 मई को पेन्ड्री स्कूल में वार्ड नं. 20 के लिए शिविर

राजनांदगांव 18 मई। जनता की समस्या का समाधान करने तथा उन्हे शासन की योजनाओं का लाभ देने प्रदेश में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत निकाय क्षेत्र में जन समस्या निवारण के लिए वार्डो में शिविर लगाया जा रहा है।

आज कमला कालेज मैदान में वार्ड नं. 22,44 एवं 45 के लिए शिविर आयोजित किए गए। शिविर में निगम सहित विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया, जहॉ नागरिकों की शिकायत एवं मांग संबंधी आवेदन लिया गया। शिविर में कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमंे मांग के 74 तथा शिकायत के 22 आवेदन आए।


कमला कालेज मैदान मे आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित संबंधित वार्ड के पार्षद श्री सेवक उईके व श्री डुरेन्द्र साहू, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा व श्री हेमंत शेखर यादव, पार्षद प्रतिनिधि श्री पंकज कुरंजेकर व श्री राजेश यादव विशेष रूप से उपस्थित होकर वार्डवासियो को अपनी शिकायत एवं मांग संबंधी आवेदन जमा कर शासन की योजनाओ का लाभ लेने अपील किए।

अतिथियों ने विभागीय स्टाल का निरीक्षण कर जानकारी लिए एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से 8 गर्भवती महिलाओ की गोदभराई कराई गयी तथा परिवाहन विभाग से बने दो व्यक्ति को ड्राईविंग लाईसेंस दिया गया।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने शिविर में सभी विभाग के योजना की जानकारी देते हुए नशा मुक्ति तथा स्वच्छता अपनाने शपथ दिलाई। उन्हांेने कहा कि भारत सरकार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, अभियान का प्रमुख उद्देश्य लोगो को नशा से छुटकारा दिलाना है।

इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, अभियान का उद्देश्य लोगो के व्यवहार में, जीवन में स्वच्छता लाना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान बिना जनभागीदारी के संभव नही है, लोग स्वच्छता से जुडेगे तभी हम अपने शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान दिला सकते है।


दिनांक 20 मई बुधवार को रविदास वार्ड नं. 20 के लिए पेन्ड्री स्कूल मैदान में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है। आज के शिविर में कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।