back to top

रायपुर : तीन अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ियों को 25-25 हजार की आर्थिक सहायता : खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने खेल को प्रोत्साहित करने हर संभव मदद का दिलाया भरोसा…

रायपुर, 6 जून 2021खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने सरगुजा जिले अंतर्गत सीतापुर के ग्राम पेटला और मैनपाट की तीन अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी सुश्री शबनम एक्का, नीतू एक्का, रीबीना लकड़ा को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। यह राशि इन खिलाड़ियों को खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की जाएगी।


    उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो छत्तीसगढ़ के माध्यम से प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित जरने का कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति तैयार की गई है। प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए हर संभव मदद दी जा रही है। मंत्री भगत से सरगुजा जिले प्रवास के दौरान बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने सौजन्य मुलाकात की। मंत्री भगत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद के लिए तत्पर हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लगन और ईमानदारी से नियमित अभ्यास करने की समझाईश दी। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

Advertisements

You cannot copy content of this page