back to top

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने ‘बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़‘ पुस्तक का किया विमोचन…

रायपुर, 06 जून 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के शुभारंभ के अवसर पर ‘बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़‘ पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने इसके प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisements

    ‘बटरफ्लाई ट्रेजर ऑफ छत्तीसगढ़‘ पुस्तक में छत्तीसगढ़ में पायी जाने वाली तितलियों की 170 प्रजातियों का वर्णन है। पुस्तक की लेखिका मुख्य वन संरक्षक संजीता गुप्ता द्वारा पिछले 10 वर्षाें से तितलियों का अध्ययन किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में पायी जाने वाली तितलियों की प्रजातियांे पर यह पहली किताब है। इस पुस्तक में तितलियों की संरचना, जीवन चक्र, भोजन, व्यवहार तथा महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
 
    इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय राजेश तिवारी और विनोद वर्मा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के. मुरूगन उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page