राजनांदगांव : स्वच्छता पखवाडा, स्कूली विद्यार्थियांे ने बनायी मानव श्रंृखला, स्वच्छता अपनाने ली शपथ…

राजनांदगांव 30 सितम्बर। भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत नगर निगम द्वारा महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम शहर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत विभिन्न आयेाजन में सभी वर्ग उत्साह से भाग ले रहे है और जहा एक ओर मंदिर, तालाब, उद्यान, चौक चौराहो में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किया जा रहा है, वही विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता से जोडा जा रहा है। अभियान के तहत पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल मंे आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में विद्याथर््िायो ने मानव श्रंृखला बनाकर स्वच्छता अपनाने जागरूक करने का संकल्प लिया।


स्वच्छता पखवाडा के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियो में पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल में आयोजित स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वच्छोत्सव-स्वच्छ एवं हरित उत्सव थीम पर मानव श्रंृखला बनाकर स्वच्छता का संदेश देते हुए शपथ लिया कि स्वच्छता अपनायेगे और अपने परिवार व आस पास के लोगो को साफ सुथरा रखने, डस्टबिन का उपयोग करने गंदगी नहीं फैलाने समझास देगे तथा स्वच्छता के लिये हर वर्ष 100 घण्टे श्रमदान करने,स्वच्छता ही सेवा जन आंदोलन के लिये पुरी निष्ठा के साथ समर्पित करने,अपनेे घरों का कचरा सड़क पर नही फेकने, अपने घरों का गीला एवं सुखा कचरा अलग अलग डस्टबीन में रखने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने का भी संकल्प लिया।


कार्यक्रम में विद्यार्थियो ने स्वच्छता पर अपनी भावना को पेंटिंग के माध्यम से शीट पर उकेरा और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कर उसकी सुरक्षा करने, जल संरक्षण एवं स्वच्छता अपना बीमारी भगाव को आत्मसात करने प्रेरित किया। विद्यार्थियों को समझाईस दी गयी कि चुंकि बच्चे देश के भविष्य है और उन्होने जब स्वच्छता का अलख जगाने बिड़ा उठाया है तो हमारा देश पूर्ण स्वच्छता की ओर अग्रसर होगा। स्वच्छता के इस पावन कार्य में विद्यार्थियों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर बक्शी स्कूल के विद्यार्थियो के अलावा अध्यापकगण एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।