back to top

राजनांदगांव:तोरणकट्टा में महालक्ष्मी स्थापना 20 अक्टूबर को…

राजनांदगांव। शहर से लगे ग्राम तोरणकट्टा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 अक्टूबर को मां महालक्ष्मी की प्रतिमा स्थापना बड़े धूमधाम से की जाएगी। इस आयोजन का संचालन नवयुवक मित्र मंडल तोरणकट्टा द्वारा किया जा रहा है, जो पिछले छह वर्षों से इस धार्मिक परंपरा को निरंतर निभा रहा है।

Advertisements

आयोजक समिति के सदस्य मुकेश कुमार साहू ने बताया कि मां लक्ष्मी की स्थापना एवं पूजा-अर्चना को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह है। समिति के अध्यक्ष हेमंत साहू, मोंटू साहू, भूपेश साहू (मूर्तिकार), भानु साहू, गोल्डी साहू और लिकेश साहू सहित सभी सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में इस अवसर पर भव्य सजावट, पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page