राजनांदगांव : नाबालिग बालक से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

शिवनगर क्षेत्र में पुलिस की तत्पर कार्रवाई चिखली पुलिस की टीम ने आरोपी को दबोचा

Advertisements

राजनांदगांव। चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र में नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर 2025 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका नाबालिग भतीजा आरोपी बलवंत राव उर्फ बलवंत सुखदेवे (55 वर्ष), निवासी शिवनगर वार्ड नं. 04, द्वारा खजानी दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाया गया। आरोपी ने बच्चे को जबरदस्ती अपने घर ले जाकर कपड़े से उसका मुंह दबाया और दुष्कर्म किया। घटना किसी को बताने पर आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 137(2), 351(2) बीएनएस एवं 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटना संवेदनशील प्रकृति की होने से इसकी जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और सीएसपी पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में चिखली पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने शिवनगर क्षेत्र में दबिश दी। जहां आरोपी अपने ही घर में एक कोने में छिपा मिला।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।