back to top

राजनांदगांव: रामकुमार यादव विधायक के मुख्य आतिथ्य में परिचय सम्मेलन संपन्न…


राजनांदगांव डोंगरगांव । छत्तीसगढ़ झरिया यादव समाज संयुक्त जिला- राजनादगांव, खैरागढ़- छुईखदान- गंडई,मोहला -मानपुर- चौकी का एक दिवसीय सामाजिक एवं युवक- युवती परिचय सम्मेलन, सामाजिक जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर के मुख्य आतिथ्य एवं जगनीक यादव प्रदेश अध्यक्ष के अध्यक्षता में तथा विशिष्ट अतिथि नवाज खान पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, भगत सिंह यादव उपाध्यक्ष झेरिया यादव समाज,राजू यादव अध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ठ, सेवक राम यादव प्रदेश संगठन सचिव, आशा संतोष यादव अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, देवकी परमेंद्र यादव जनपद सदस्य अंबागढ़ चौकी,मदनलाल यादव सरपंच कनेरी, भारत यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, माहेश्वरी रंजीत यादव सरपंच के उपस्थिति में डोंगरगढ़ में संपन्न हुआ।

Advertisements


नगर के सांहडा़ देव की पूजा अर्चना से जिला अध्यक्ष ज्योतिष राम यादव के अगुवाई में यादव नृत्य के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे,कलशों को मंच पर स्थापित कर ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण के पूजा अर्चना से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।मंचस्थ सभी अतिथियों का अबीर, गुलाल की टीका फूलों की माला पहनाकर बैच लगाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष ज्योतिष राम यादव ने स्वागत भाषण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया इसमें अंबागढ़ चौकी तहसील मुख्यालय हेतु यादव समुदाय भवन निर्माण बाबत 25 लख रुपए का अनुदान का मांग रखा गया। डोंगरगढ़ सामुदायिक भवन के लिए शौचालय तथा बाउंड्रीवाल का मांग किया गया। भगत सिंह यादव उपाध्यक्ष ने कहा कि समाज को प्रगति पथ पर आगे बढ़ने हेतु शिक्षा के साथ स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिए हैं अपनी सुधार दुनिया की सबसे बड़ी नेमत है। नशापान से दूर रहना चाहिए, नशा व्यक्ति को खोखला करता है।नवाज खान ने कहा”हम सभी पिछड़े वर्ग से आते हैं अपनी दशा सुधारने किसानों को उन्नत और गहन कृषि पद्धति अपने होंगे,नगदी फसल पर ध्यान केंद्रित हो, किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उत्पादन बेचने में परेशानी नहीं होनी चाहिए किसानों का सम्मान होना चाहिए, कार्यशैली ही व्यक्ति की मुकम्मल पहचान है।

जगनीक यादव प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-“संघे शक्ति कलैयुगे” कलयुग में संगठित होकर रहना ही शक्ति है। हम सब संगठित होकर अपने राजनीतिक लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं । बच्चों को पढ़ने लिखने के लिए विशेष ध्यान देना होगा ।प्रदेश स्तर पर रायपुर में छात्रावास का निर्माण कराया गया है जहां हमारे बच्चे रहकर अपने उच्च अध्ययन को पूरा कर सकते हैं आर्थिक रूप से कमजोर तबके के बच्चों को पढ़ने के लिए हमारे संगठन के द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है ।अपने क्षेत्र या जिला के पदाधिकारी द्वारा या सीधा प्रदेश अध्यक्ष से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा डोंगरगढ़ यादव सामुदायिक भवन के छत पर एक हाल बनाने राशि 15 लाख ,तहसील मुख्यालय छुरिया में यादव सामुदायिक भवन बनवाने राशि 25 लाख रुपये तथा मोक्ष धाम सांकल दाहरा में राधा कृष्ण मंदिर के छत सीढ़ी पर टाइल्स एवं रेलिंग लगाने राशि 5 लाख की स्वीकृति मंत्री के द्वारा प्राप्त हुआ है।

मुख्य अतिथि रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर ने अपने उद्बोधन में कहा व्यक्ति सतत संघर्ष और मेहनत करते हुए सफलता की उच्चतम शिखर को प्राप्त किया जा सकता है ।सफलता पाने के लिए हमें सतत अभ्यास करने की आवश्यकता है हमारे मन में कभी भी निराशा की भावना नहीं आनी चाहिए। अपने जीवन के उतार- चढ़ाव को विस्तृत रूप से समाज के समक्ष रखते हुए समाज के लोगों से आह्वान किया कि दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कठिन परिश्रम से सभी व्यक्ति अपने उच्च लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। शिवकुमार यादव क्षेत्रीय अध्यक्ष के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। लगभग 200 युवक-युवतियों ने अपने-अपने परिचय दीए हैं। समाज के जनप्रतिनिधियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ बुजुर्गों मोहनलाल यादव एवं बिशम्भर यादव का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रमों का संचालन सेवक राम यादव ,पन्ना लाल यादव एवं देव कुमार यादव ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी जगत राम यादव संरक्षक, सुशीला यादव प्रदेश संगठन महामंत्री, गायत्री यादव जिला अध्यक्ष दुर्ग सुभद्रा यादव कोरबा, शत्रुघन यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश यादव उपाध्यक्ष वैशाखूराम यादव संगठन मंत्री, ज्योति रानी यादव नगर अध्यक्ष दुर्ग, गरीबा यादव नगर अध्यक्ष राजनादगांव, रमेश यादव संरक्षक , आर अहीर संरक्षक भारत यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सहदेव राम यादव,संतोष यादव अध्यक्ष चौकी, विष्णु यादव अध्यक्ष खुज्जी, शत्रुघन यादव अध्यक्ष छुरिया, अनेश्वर यादव अध्यक्ष कोकपुर, सतदेव यादव अध्यक्ष रुदगांव, पवन यादव उपाध्यक्ष, नरेश यादव अध्यक्ष गंडई, कमलेश यादव कार्यकारी अध्यक्ष,ममता यादव अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ , शैलेंद्री यादव कार्यकारी अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ ,शंकर यादव उपाध्यक्ष ,अनिल यादव नगर अध्यक्ष डोंगरगढ़, अनुज यादव अध्यक्ष खैरागढ़ संतोष यादव अध्यक्ष चौकी शत्रुघन यादव अध्यक्ष छुरिया, संतोषी यादव उपाध्यक्षा, भूपेंद्र यादव उपाध्यक्ष, इंद्र कुमार यादव उपाध्यक्ष ,अनिल कुमार यादव सचिव, कृष्णा यादव अध्यक्ष , कृष्णा यादव डोंगरगढ़ राकेश यादव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,जगतू राम यादव उपाध्यक्ष,यदु राम यादव संगठन सचिव, गुरुदेव यादव गौरी यादव रीना यादव नंदा यादव, रितेश यादव सचिव ,जोतराम यादव उपाध्यक्ष संतोषु यादव सचिव नरसिंह यादव सचिव एवं स्वजातीय बंधुओं बड़ी संख्या में उपस्थित थे

Advertisements

You cannot copy content of this page