राजनांदगांव: चिचोला की राईस मिल में काम के दौरान बड़ा हादसा, टापर गिरने से एक मजदूर की मौत…

राजनांदगांव। चिचोला इलाके में स्थित एक राईस मिल में हादसा होने से यहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं अन्य घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना से यहां काम कर रहे लोगों में सनसनी फैल गई थी।

Advertisements

जानकारी के अनुसार चिचोला स्थित गुरूदेव राईस मिल में शनिवार की शाम चावल स्टोर होने वाला टापर चावल सहित नीचे आ गिरा। बताया गया कि इस दौरान नीचे मजदूर काम कर रहे थे। जिसमें मोतीपुर निवासी मुकेश कंवर दब गया था। जिससे उसकी मौत होने की खबर है। बताया गया कि चावल में अन्य मजदूर दब गए थे। जिसमें दो घायल हुए हैं। बताया जा रहा है घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भेजा गया है।

राईस मिल में उक्त घटना होने से यहां काम करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी। इधर घटना की सूचना मिलने पर विधायक भोलाराम साहू, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विपिन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली। घटनास्थल पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है