
राजनांदगांव। जिले में अवैध गांजा, शराब बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गैंदाटोला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले चार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगांव श्रीमती मंजुलता बाघ के निर्देशन में की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 फरवरी 2026 को आम स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर चार आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में नुमेश गंधर्व (26 वर्ष), ओमकेश्वर कंवर (24 वर्ष), डालेश्वर पड़ौती (28 वर्ष) एवं दीपक ठाकुर (40 वर्ष), सभी निवासी ग्राम गैंदाटोला, थाना गैंदाटोला, जिला राजनांदगांव शामिल हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अवैध गांजा, शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।









































