
राजनांदगांव। स्टेशनपारा क्षेत्र में वर्षों से अधूरे पड़े रेलवे अंडरब्रिज निर्माण को लेकर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने बुधवार को पुनः रेलवे स्टेशन प्रबंधक से मुलाकात की और अंडरब्रिज निर्माण को जल्द से जल्द शुरू करने की बात किया।
मुलाकात के दौरान स्टेशन प्रबंधक बर्मन ने अंडर ब्रिज निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर से दूरभाष से चर्चा की निर्माण कार्य की वस्तु स्थिति से अवगत हुए और उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पुरा कर दिया जाएगा। इस अवसर पर किशन खंडेलवाल, परशुराम जायसवाल, जुगल किशोर और मन्ना यादव भी मौजूद रहे।
आसिफ अली ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने वार्डवासियों के साथ आंदोलन कर ज्ञापन सौंपा था। हालांकि, इंजीनियरों द्वारा निरीक्षण के बाद मार्च-अप्रैल में कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ।

आसिफ अली ने चेतावनी दी कि यदि अप्रैल माह तक कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे वार्डवासियों के साथ आंदोलन और चक्का जाम करेंगेए जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी। इस दौरान किशन खंडेलवाल ने प्रबंधक से अपील की कि उच्च अधिकारियों से चर्चा कर अंडरब्रिज निर्माण जल्दी प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने स्टेशन के फ्लैटफॉर्म में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पानी, पंखे और बिजली व्यवस्था सुचारू रखने की भी मांग की।










































