राजनांदगांव : लाटरी के माध्यम से 21 पात्र हितग्राहियों को हुआ आवास आबंटन…

वर्षो से किराया में निवासरत परिवारों को मिला आवास

मोर मकान मोर आस के तहत अब तक 257 परिवारों को मिला स्वयं का आवास

राजनांदगांव 1 अपै्रल। देश के प्रत्येक परिवार के सर पर पक्की छत हो इस सोच को साकार करने के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है, क्रियान्वयन की इस कडी में छत्तीसगढ शासन की संवेदनशील पहल मोर मकान मोर आस योजना के तहत आम आदमी के आवास का सपना साकार करने किरायेदारों के रूप में निकाय क्षेत्र के परिवारों को उनका स्वयं का अपना आवास मात्र लागत मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के क्रियान्वयन एवं जनमानस को योजना का लाभ देने नगर निगम द्वारा प्रक्रिया कर आवेदन आमंत्रित किया गया। प्राप्त आवेदनों में पात्र हितग्राहियों को महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर आज 1 अपै्रल 2026 को नगर निगम सभागृह में अपर कलेक्टर श्री सी.एल.माकंडे, निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा व श्री आलोक श्रोती, प्र.सहायक अभियंता व सहायक नोडल अधिकारी सुश्री सुषमा साहू, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी की उपस्थिति में लाटरी के माध्यम से 21 पात्र हिग्राहियों को आवास का आबंटन किया गया। जिसमें मोहारा में निर्माणाधीन 870 आवास में 15, रेवाडीह में निर्माणाधीन 258 अपूर्ण आवास में 6, इस प्रकार कुुल 21 आवेदको के स्वयं के आवास का सपना सकार हुआ। पूर्व में 236 पात्र ंिहतग्राहियों को आवास आबंटन कर योजना का लाभ दिया गया है।


आबंटन अवसर पर आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने आवास प्राप्त करने वाले हितग्राहियो को बधाई देते हुए कहा कि आज शासन की आवास योजना का लाभ लेकर 21 परिवार किराये के घर से मुक्त होगे। शासन के इस योजना से वर्षो से किराये के मकान में निवास करने वाले परिवारो का स्वयं के आवास का सपना सकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को 15 दिन के कार्य दिवस में प्रावधिक आवास आबंटन पत्र दिया जायेगा। साथ ही पात्र हितग्राही जो इस लाटरी में शामिल नहीं हो पाये उन्हें राशि जमा उपरांत पुनः लाटरी कर आवास का आबंटन किया जायेगा। अपर कलेक्टर श्री मारकंडे ने भी सभी नये आवास प्राप्त करने वाले हितग्राहियो को बधाई देते हुये इस लाभकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा व श्री आलोक श्रोती ने आवास प्राप्त करने वाले सभी परिवारों को बधाई देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के मंशा कि प्रत्येक व्यक्ति के सर पर पक्की छत हो को साकार करने का कार्य इस येाजना के माध्यम से किया जा रहा है।

साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिये ये योजना एक अहम योगदान है, स्वयं के नाम से आवास होने से एक सबलता प्राप्त होती है, इस आत्मविश्वास से जीवन जीने के नये आयाम उजागर होते है। उन्होंने कहा कि हमारे महापौर श्री यादव जी कि भी यही मंशा है कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियो को स्वयं का आवास मिल सके। इस अवसर पर योजना के सी.एल.टी.सी श्री ललित मानकर व श्रीमती सोनम पालिया तथा विभागीय लिपिक श्री ज्ञान कुमार सहारे,श्रीमती साधना यादव, श्रीमती किरण शुल्का एवं श्री देव हाथीबेथ सहित हितग्राही उपस्थित थे।