back to top

राजनांदगांव: चिखली तालाब पार में गांजा बेच रही महिला गिरफ्तार, ढाई किलो मादक पदार्थ जब्त…

राजनांदगांव। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अवैध गांजा बिक्री करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिया के कब्जे से करीब ढाई किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 24 हजार 920 रुपये बताई जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थ, शराब बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements

इसी क्रम में 15 मई 2026 को सूचना मिली कि एक महिला चिखली तालाब पार के पास गांजा बिक्री करने की फिराक में खड़ी है।सूचना के आधार पर चौकी चिखली पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने मौके पर दबिश देकर महिला को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम नेहा मरकाम पिता स्व. प्रताप मरकाम, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10 तालाब पार, चिखली, जिला राजनांदगांव बताया।

तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद लाल-सफेद रंग के थैले से 2.492 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपिया के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, उप निरीक्षक सत्तुलाल कंवर, प्रधान आरक्षक मायासिंह गौर, आरक्षक गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी सहित चौकी चिखली स्टाफ तथा साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, आरक्षक पुनेश्वर साहू, मनोज खुंटे, अमित सोनी और महिला आरक्षक पार्वती कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page