राजनांदगांव: स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरुकता लाने फिट इंडिया सडे सायकल रैली का हुआ आयोजन…

जीवन में स्वास्थ्य रहना है तो नियमित सायकल चलाए….फिरोज़ अंसारी

राजनांदगांव । भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के लिए हॉकी इंडिया के निर्देशानुसार आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में श्री फिरोज़ अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी,श्री उमेश भोजानी अधीक्षक सेंट्रल जी एस टी,श्री वैभव शर्मा निरीक्षक सेंट्रल जी एस टी,श्री विपिन पंड्या सहायक निरीक्षक जी एस टी ,श्री के सी त्रिपाठी,इंचार्च साईं सेंटर राजनांदगांव की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की प्रारंभिक जानकारी देते हुए श्री सौरभ शर्मा ने स्वास्थ्य का संदेश देते हुए कद्दू की कहावत के बारे बताया कि यदि कद्दू को उंगली बता दो तो गिर जाता है जिसके संबंध में बताया कि कद्दू के फूलों को पराग पद्धति द्वारा स्वास्थ्य किया जाता है उसी प्रकार जीवन में स्वास्थ्य रहना है तो नियमित सायकल चलाए।


इस अवसर पर श्री फिरोज़ अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी ने कहा कि आज फिट इंडिया संडे ऑन सायकल रैली कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम रखा गया है जो कि इस कार्यक्रम का 75वा एडिशन है। विगत 75 संडे से इस आयोजन को साईं सेंटर राजनंदगाँव आयोजित करते आ रही है।

साथ ही उन्होंने कहा कि सभी बच्चों और बड़ों को सायकल चलाते देख आज बचपन की याद आ गई पुराने समय में जिसके पास सायकल है वो धन्य या साहूकार कहा जाता था आज हम सायकल चलाकर स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन सायकल चलाना चाहिए।

के सी त्रिपाठी केंद्र प्रभारी सह मुख्य बॉलीबॉल कोच ने बताया कि भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त निर्देश पर प्रति रविवार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे भारत में फिट इंडिया सायकल रैली का आयोजन किया जाता है।

श्री उमेश भोजानी अधीक्षक सेंट्रल जी एस टी,ने संदेश देते हुए बताया कि स्वास्थ्य रहना है इसके पहले नियम व अनुशासन में रहना जरूरी है जिससे हम नियमित अभ्यास कर स्वास्थ्य रह सकते हैं ।

प्रदीप शर्मा समाजसेवी ने बताया कि फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज का दिया गया संदेश आज जन जन तक पहुंचने के लिए भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर प्रति रविवार को यह कार्यक्रम किया जाता है।

संडे ऑन सायकल के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप शर्मा,सुखदेव राउत,दीपा राजपूत,शकील अहमद (खेलो इंडिया हॉकी कोच) कृष्णा यादव,वीरेंद्र सिन्हा, लेखराम देवांगन, जय हिंद निषाद, कुमारू राम पटेल एवं सांई ट्रेनिंग सेंटर तथा खेलो इंडिया सेंटर के खिलाड़ी उपस्थित थे।