back to top

राजनांदगांव:वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के संरक्षक राजेंद्र व्यास का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर…

राजनांदगांव। शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब राजनांदगांव के संरक्षक राजेंद्र व्यास का बुधवार, 8 जुलाई 2026 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

Advertisements

राजेंद्र व्यास लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों तक सक्रिय रहकर निष्पक्ष एवं जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता की पहचान बनाई। प्रेस क्लब राजनांदगांव के संरक्षक के रूप में भी उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके निधन से राजनांदगांव ने पत्रकारिता जगत की एक सम्मानित और अनुभवी हस्ती को खो दिया है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को राजनांदगांव में किया जाएगा।

राजेंद्र व्यास के निधन पर पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Advertisements

You cannot copy content of this page