back to top

गंडई में सट्टा लिखते युवक को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, नकदी और सट्टा-पट्टी जब्त…

गंडई। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की गंडई पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नगदी, सट्टा-पट्टी और डॉट पेन जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 जुलाई को थाना गंडई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सब्जी मार्केट, गंडई में एक व्यक्ति हार-जीत पर रुपए का दांव लगवाकर अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिख रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेखचंद पटेल (20 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 10, पटेल पारा, गंडई को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 755 रुपये नकद, तीन सट्टा-पट्टियां और एक नीला डॉट पेन बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

इस मामले में थाना गंडई में अपराध क्रमांक 234/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page