
राजनांदगांव,। अनियंत्रित कार के खेत में घुस जाने से एक युवक की मौत हो गयी कार में सवार चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हास्पिटल पहुंचाया गया है। हादसा बुधवार की देर रात लगभग 11 बजे हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।घुमका थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की रात लगभग 11 बजे एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि राजनांदगांव-घुमका के बीच एक कार तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर रोड किनारे खेत में घुस गयी।
जानकारी के अनुसार कार सवार लोग राजनांदगांव से घुमका अपने एक मित्र को छोड़ने के लिए जा रहे थे हादसे में धनेश्वर साहू (29) निवासी राजनांदगांव की मौत हो गयी।अन्य घायल युवकों का प्राथमिक उपचार मेडिकल, कॉलेज हास्पिटल पेन्ड्री में किये जाने की जानकारी मिली है। पुलिस ने आज सुबह मृतक के शव का पोस्ट मार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस विवेचना जारी है।










































