back to top

राजनांदगांव: शासकीय भूमि पर अवैध सड़क निर्माण एवं प्लॉटिंग पर राजस्व विभाग ने बुलडोजर चलाकर की कार्रवाई…


राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजनांदगांव विकासखंड के मनगट्टा क्षेत्र के ग्राम बिहावबोड़ में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से सड़क निर्माण एवं प्लॉटिंग किए जाने के मामले में राजस्व विभाग द्वारा बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई। शासकीय भूमिस्वामी खसरा क्रमांक 257, रकबा 2.25 एकड़ भूमि पर लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कर तथा आसपास के लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। एसडीएम श्री गौतम पाटिल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध गतिविधियों के विरूद्ध कार्रवाई की। टीम द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध सड़क निर्माण एवं प्लॉटिंग को हटाया गया।

Advertisements

प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण एवं अवैध प्लॉटिंग के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, सड़क निर्माण अथवा प्लॉटिंग जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page