
राजनांदगांव 12 सितम्बर। नगर निगम द्वारा बारिश में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने सभी पानी टंकियो कि सफाई हर 6 माह में कराने के तहत न्यू सिविल लाईन टंकी से सफाई कार्य प्रारंभ किया गया।

टंकी सफाई की कडी में तुलसीपुर टंकी (ठा.प्यारेलाल स्कूल क्षमता 11.50 लाख लीटर) की सफाई कार्य किया जाना है, जिसके कारण तुलसीपुर उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से उक्त टंकी से दिनांक 14 सितम्बर 2026 दिन सोमवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
15 सितम्बर मंगलवार सुबह से पानी सप्लाई यथावत रहेगी। तुलसीपुर टंकी की पूर्व मंे 24 जनवरी 2026 को सफाई कराई गयी थी।
पानी टंकी सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर.मरकाम ने बताया कि महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर निगम सीमाक्षेत्र के पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है, ताकि नागरिको को बारिश में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।
इसी कडी में दिनांक 14 सितम्बर सोमवार को तुलसीपुर टंकी (ठा.प्यारेलाल स्कूल क्षमता 11.50 लाख लीटर) की सफाई की जानी है।
टंकी सफाई करने के कारण तुलसीपुर टंकी सप्लाई क्षेत्र ममता नगर, शक्तिनगर, वर्धमान कालोनी, चंद्रा कालोनी, पूनम कालोनी, लालबाग क्षेत्र में 14 सितम्बर सोमवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 15 सितम्बर मंगलवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी।
उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।











































