back to top

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: अभियंता दिवस पर जिलेभर के अभियंताओं ने मनाई सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती…

मोहला। भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया की 163वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के विभिन्न विभागों के अभियंताओं द्वारा अभियंता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अभियंताओं ने देश के महान अभियंता एवं दूरदर्शी विचारक सर एम. विश्वेश्वरैया के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

Advertisements

कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता (ईई) श्री बृजभूषण गौतम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के ईई श्री विजय सोनी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के ईई श्री बी.एल. सिंह, सीएसपीडीसीएल के ईई श्री छ.के. रामटेके, जल संसाधन विभाग के ईई श्री भूपेंद्र बावनथड़े तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ईई श्री महेश साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी, आरईएस, जल संसाधन, पीएचई एवं सीएसपीडीसीएल के एसडीओ तथा सभी विभागों के उप अभियंता भी शामिल हुए। इसके अलावा आवास के सहायक अभियंता श्री रितेश हिरवानी सहित जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर के तकनीकी सहायक (VB-G RAM G) एवं पीएमएवाई से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अभियंताओं ने जिले के विकास कार्यों में तकनीकी दक्षता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। अभियंता दिवस के अवसर पर सभी विभागों के अभियंताओं एवं तकनीकी अमले ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Advertisements

You cannot copy content of this page