
राजनांदगांव 17 सितंबर। विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर नगर निगम के टांकाघर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले सहित पार्षदों एवं अधिकारियो व कर्मचारियो ने परंपरागत रूप से भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर निगम कर्मचारियों को जयंती की शुभकामनाएं दी। जयंती के अवसर पर पुष्पवाटिका,लोककर्म विभाग, डाटा सेन्टर में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गयी।

महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने भी विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी। बधाई देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा दुनिया के पहला वास्तुकार इंजिनीयर थे। उन्होंने उस समय सृष्टि का निर्माण किया था। उन्हीं की याद में प्रति वर्ष 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। आज के दिन कारखानों एवं तकनीकि शाखा में मशीनों व उपकरणों की पूजा की जाती हैै। उन्होंने कहा कि नगर निगम के तकनीकि विभागों में प्रतिवर्ष तकनीकि अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर लोककर्म,जल,विद्युत व मोटर विभाग के कर्मचारियों ने भगवान श्री विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।










































