
राजनांदगांव। राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता अभियान के प्रणेता एवं महान समाज सुधारक राष्ट्रसंत गाडगे बाबा के सम्मान में राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में उनके नाम पर चौक का निर्माण कर प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।
इस संबंध में राष्ट्रीय रजक महासंघ, भारत की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा सिविल लाइन स्थित महापौर कार्यालय में पूर्व सांसद एवं राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया गया। समाजजनों ने महापौर मधुसूदन यादव को संत गाडगे महाराज जी की तैलचित्र भेट किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि राष्ट्रसंत गाडगे बाबा ने समाज में स्वच्छता, सेवा, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का संदेश देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने में अहम भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी समाज को स्वच्छता, मानव सेवा और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देते हैं।
राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर ने समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ मांग की कि नगर निगम क्षेत्र के किसी प्रमुख चौक का नामकरण ‘संत गाडगे चौक’ किया जाए तथा वहां संत गाडगे बाबा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्शों, विचारों और समाज सेवा के कार्यों से प्रेरणा ले सकें।
महासंघ के प्रदेश पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने जनप्रतिनिधियों और नगर निगम प्रशासन से इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। समाजजनों का कहना है कि संत गाडगे बाबा के नाम पर चौक एवं प्रतिमा की स्थापना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और समाज में स्वच्छता व सामाजिक समरसता का संदेश भी प्रसारित होगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष डॉ. लेखराम निर्मलकर, जिला उपाध्यक्ष डॉ. हेमसिंग निर्मलकर, कैलाश सोनवानी, जिला कोषाध्यक्ष योगेश निर्मलकर, जिला सचिव रोहितराम निर्मलकर, गौपरसराम निर्णेजक गौ सेवा गतिविधि प्रांत टोली एवं विभाग संयोजक बिलासपुर, प्रदेश जिला मीडिया प्रभारी लोकेश रजक, जिला पंचायत सदस्य अंबागढ़ चौकी नेहरू रजक, दुर्ग नगर संरक्षक दीनानाथ रजक, सलाहकार रवि निर्मलकर एवं पवन निर्मलकर, संगठन मंत्री रामनाथ, परिक्षेत्र अध्यक्ष जीवन निर्मलकर,
शहर अध्यक्ष राजनांदगांव गोपी रजक, दुर्ग नगर सचिव दिलीप निर्मलकर, श्री खेमराज निर्मलकर (सचिव, परिक्षेत्र भंर्रीटोला), रामास (सहसचिव, परिक्षेत्र भंर्रीटोला), नंदूराम निर्मलकर, भाजपा ग्रामीण राजनांदगांव के महामंत्री बलराम निर्मलकर, केशव निर्मलकर, जिला सलाहकार अंबागढ़ चौकी अशोक निर्मलकर, द्रोपती निर्मलकर, परिक्षेत्र चौकी सलाहकार कन्हैया निर्मलकर, जंगलेश्वर परिक्षेत्र अध्यक्ष कोमल रजक, परिक्षेत्र भंर्रीटोला संचालक दिकू निर्मलकर, बिहारी निर्मलकर, भोज निर्मलकर, भूषण निर्मलकर एवं राजनांदगांव शहर की पूर्व अध्यक्ष रेखा लाल निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।










































