back to top

राजनांदगांव: सड़क हादसे में 29 वर्षीय सौरभ मेहरा का निधन, राजनांदगांव में शोक की लहर…

राजनांदगांव। शहर के स्टेशन पारा ओवरब्रिज पर बीती रात हुए सड़क हादसे में 29 वर्षीय सौरभ मेहरा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान शुक्रवार, 13 नवंबर को रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में उनका दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, परिचितों और शहर में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना बीती रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई। हादसे में घायल सौरभ मेहरा को उपचार के लिए रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

सौरभ मेहरा लेबर कॉलोनी, राजनांदगांव के निवासी थे। वे सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षक अशोक मेहरा के पुत्र तथा सेवानिवृत्त जिला क्रीड़ा अधिकारी किशोर मेहरा के भतीजे थे।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौरभ मेहरा की अंतिम यात्रा शनिवार, 14 नवंबर को लेबर कॉलोनी स्थित निवास से मठपारा श्मशान घाट के लिए निकाली जाएगी।

युवा सौरभ के असामयिक निधन से परिजनों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।