राजनांदगाँव : साहित्य समिति द्वारा महापौर हेमा देशमुख सहित अन्य जागरूक महिलाएं होगी सम्मानित, निगम हाल मे होगा सम्मान आयोजन एवं साहित्यिक कार्यक्रम…

राजनांदगाँव । छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति-जिला इकाई व नगर-निगम के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के प्रसंग पर ७ मार्च रविवार को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली जागरूक महिलाओ को सम्मान किया जाएगा ।


छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति के जिलाध्यक्ष- आत्माराम कोशा च्अमात्यज् ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहर की लोकप्रिय महापौर श्रीमती हेमा देशमुख होगी जिनका सम्मान साहित्य समिति द्वारा किया जाएगा । इसके पश्चात इसके पश्चात महापौर जी के हाथो शहर की समाज सेवी अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती शारदा तिवारी, भाजपा नेत्री व प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष- डॉ. रेखा मेश्राम को राजनिति के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु श्रीमती नंदा देशमुख (दुर्ग), कबड्डी के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु सुश्री छाया चंद्रवंशी – बूचाटोला (छुरिया), लोककला व अभिनेयता के क्षेत्र में श्रीमती ज्योति पटेल (खैरागढ़), साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु श्रीमती सरला शर्मा (दुर्ग), लोकगायन के क्षेत्र में विशेष योगदान में संगीता साहू (धरोहर) कन्हारपुरी का सम्मान किया जाएगा।


श्री कोशा ने बताया कि इस अवसर पर नारी गरिमा पर आधारित सर्वश्रेष्ठ रचना के लिए हिन्दी व छत्तीसगढ़ी के रचनाकारो को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारो से सम्मानित किया जाएगा । इसके अलावा साहित्य एवं कला संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले संस्कृति सुधिजन भी सम्मानित होंगे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर-निगम के टाउन हाल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में काव्य संग्रह पुस्तक का विमोचन व उपस्थित कवि/साहित्यकारो का काव्यायोजन भी आयोजित है । समिति के उपाध्यक्ष गिरिश ठक्कर च्च्स्वर्गीयज्ज् ने नारी गरिमा वाली इस महती आयोजन में सभी कवि/ साहित्यकारों एवं सुधिजनों को उपस्थित होने की अपील की है । उक्ताशय की जानकारी समिति के प्रचार मंत्री पवन यादव ने दी ।