राजनांदगांव : राजस्व वसूली के लिये 8,9,,10 व 12 मार्च को वार्ड नं. 31,32,33,35 व 36 में शिविर आयोजित…

राजनांदगांव 7 मार्च। नगर निगम राजस्व वसूली के लिये सुनियोजित अभियान चलाने जा रहा है। निगम आयुक्त डॉ. अशुतोष चतुर्वेदी ने बकाया राजस्व वसूली के लिये वार्ड प्रभारियों के साथ-साथ पूरी राजस्व टीम को वार्डवार शिविर के संबंध में कार्यक्रम निर्धारित कर लक्ष्य के अनुरूप वसूली कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिये हैं।

Advertisements


निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने राजस्व वसूली के कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि वर्तमान में नगर निगम की राजस्व वसूली अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं है, साथ ही वित्तीय वर्ष 2020-21 में वैश्विक महामारी केारोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के कारण निगम के राजस्व वसूली भी प्रभावित हुई है। उपरोक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुये छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम (भवन/भूमि) कि वार्षिक भाड़ा मूल्य अवधारण निगम 1997 की कंडिका 12 के अंतर्गत नगर पालिक निगम के अधिकारी/कर्मचारियों को संबंधित भूमि भवनों के वार्षिक भाड़ा मूल्य के आधार पर सम्पत्ति/समेकितकर के निर्धारण तथा वसूली हेतु प्रातः 10ः00 बजे से 4ः00 बजे प्रतिदिन वार्डों में चलाये जाने वाले इस अभियान के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को राजस्व वसूली का दायित्व सौपा गया है। शिविर में सम्पत्तिकर के साथ साथ जलकर,समेकितकर,दुकान किराया/लायसेन्स/गुमटी एवं अन्य बकाया की वसूली की जावेंगी।


निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि दिनांक 8,9,10 व 12 मार्च को श्रमिक बहुल्य वार्ड नं. 31,32,33,36 व 36 के लिये सामुदायिक भवन लखोली में प्रातः 10ः00 से 4ः00 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने उपरोक्त वार्डो के नागरिकों से नगर निगम द्वारा आयोजित वार्ड शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने बकाया करों का भुगतान कर नगर विकास में सहभागी बनने की अपील की है।