राजनांदगांव- उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली के मांग पर आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टेशन पारा में सुबह 10 बजे से सरस्वती कला मंदिर भवन स्टेशनपारा में निःशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें 60 लोंगों ने सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए कोरोना कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया।

उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली ने स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी से मुलाकात कर स्टेशन पारा के नागरिकों को लंबी दूरी तय करके कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने जिला अस्पताल जाना न पड़े वार्ड के नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी जी के निर्देश पर आज प्रथम दिन निःशुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया जिसमें 60 लाभार्थियों ने लाभ लिया जिनकी उम्र 45 एवं 45 से अधिक हैं।
जिसमें स्वास्थ विभाग से रवि कुमार मेश्राम, a n m प्रीति बाला रामटेके, छबि साहू मितानिन चमेली यादव, सन्तोषी नागवंशी,देवकी यादव, मंजू यादव शिविर में सहयोग देने वाले प्रीत साहू, गोपाल सिन्हा ,दानी रगड़े, छोटू साहू ,दीपक सिन्हा, चंदन साहू, गोलू पाल, अभिषेक यादव, दिनेश महाराज, ने शिविर में सहयोग प्रदान किया।
यह जानकारी उत्तर ब्लाक के महामंत्री हितेश गोन्नाडे ने दी ।











































