राजनांदगांव : युवा कांग्रेस द्वारा जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरण का काम जारी, रोज कमाने और रोज खाने वालों को मिल रही बड़ी राहत…

राजनांदगांव 14 मई 2021 – कोरोना संकट से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने लॉकडाउन की अवधि 15 मई तक बढ़ा दी है। गरीब,असहाय व शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के सामने अभी बड़ी समस्या है। ऐसे लोगों को खाने-पीने की समस्या नहीं हो इसके लिए सरकार के साथ ही विभिन्न संगठनों की ओर से राहत देने का काम जारी है। मंगलवार को भी राजनांदगांव शहर युवा कांग्रेस द्वारा विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच राहत सामग्री/ खाने का पैकेट वितरित की गई। इससे रोज कमाने और रोज खाने वालों को बड़ी राहत मिली है।

Advertisements

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी (कोको) , जितेंद्र उदय मुदलियार एव बाबा रामदेव मंदिर द्वारा राजनांदगांव युवा कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली एव पदाधिकारी के माध्यम से माँगकर अपना जीवनयापन करने वाले ऐसे परिवार को खाना का पैकेट बनाकर निरन्तर वितरण किया जा रहा है।

युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चेतन भानूशाली ने बताया कि सरकारी निर्देश का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाकर जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री प्रदान की गई। क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार करीब 210 जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्रियों के तहत आवश्यक सामग्री, सुखा राशन, सब्जियां एवं अन्य सामग्री प्रदान किया गया। शारीरिक रूप से कमजोर करीब 45 लोगों के घर तक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई है। 

कांग्रेस नेता जितेंद्र मुदलियार ने बताया कि कोरोना के कहर के कारण चल रहे लॉक डाउन में कुछ परिवार ऐसे भी हैं जिनकी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। रोज कमाने और खाने वाले यह परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे परिवारों को कांग्रेस पार्टी एवं युवा कांग्रेस की तरफ से मदद देने का सिलसिला जारी है।

राजनांदगांव युवा कांग्रेस द्वारा ऐसे जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस समय कोरोना के संकट को लेकर हर कोई डरा हुआ है। लॉकडाउन के कारण तमाम परिवार रोजी रोटी को लेकर संकट में आ गए हैं। रोज कमाकर रोज खाने वाले यह परिवार इस समय विषम परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। परिवार के मुखिया के किसी काम पर न जा पाने के कारण रोजमर्रा की चीजों की भी दिक्कत होने लगी है। हमारी टीम ऐसे परिवारों की मदद के लिए आगे आया है।

जरूरतमंदो के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर युवा कांग्रेस- प्रीति वैष्णव

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत राजनांदगांव युवा कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली एव प्रदेश प्रवक्ता प्रीति वैष्णव के साथ पदाधिकारी के माध्यम से वार्ड नं -45 में जरूरत मंद लोगो को सुखाराशन एवं हरि सब्जी का निरन्तर वितरण किया गया है , प्रीति वैष्णव ने कहा कि लाॅकडाउन के तहत जरूरतमंद परिवारों के साथ पशु पक्षियों की मदद के लिए प्रतिदिन राजनांदगांव युवा कांग्रेस की टीम सामने आकर काम करेगी।

इस मौके पर विशेष रूप से बादल शर्मा, अमित कुशवाहा, राहुल शर्मा अभिषेक , हर्ष, व्यास, धीरज तवर ,मोहित तवर ,आदित्य सोनी ,सागर यादव ,करण तवर आदि युवा साथी उपस्थित रहे।